आओ मन से मन की बात करें
कुछ तुम करो, कुछ हम करें
आओ मन से मन की बात करें!
मन की भाषा पढ़ ले, और
मन से भाषा समझा दें
निशब्द निर्विचार मन को
अंतर्मन से साँझा करें
आओ मन से मन की बात करें!
अविरल,अविमुक्त,अविकार मन
नित्य निश्चल नियत को खोजे
जीवन रुपी इस भूल भुलईया में
मन से ही मन को भूजें
आओ मन से मन की बात करें!
अधर से नयन से, बात अधूरी होंगी
मन की बात तो मन से ही पूरी होगी
अलमस्त चपल मन की आज यहीं रात करें
आओ मन से मन की बात करें!